बिना ड्युटी पर आए पगार पा रहे आरएमएः स्वास्थ्य विभाग की मिलीभगत से मरीज परेशान

बीजापुर। जिले में बिना ड्युटी पर आए ही एक आरएमए जो खुद को डॉक्टर बताते हैं पगार पा रहे है। पूरा मामला आवापल्ली अस्पताल का है। जहाँ उसुर विकासखंड के बीएमओ की मिलीभगत से आरएमए अपनी ड्युटी से नदारद रहते हैं। इतना ही नहीं लंबे समय तक ड्युटी से गायब रहने के बाद उपस्थिति पंजी में भी दस्तखत कर देते है। मतलब आप समझ सकते हैं कि नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग में कैसा गोलमाल चल रहा है।

हालांकि बीएमओ साहब सभी कर्मचारियों के लिए ऐसी मेहरबानी नहीं दिखाते है। कोई दूसरा कर्मचारी गायब रहे तो उसको नोटिस जारी कर दिया जाता है या फिर उसकी तनख्वाह काट दी जाती है। जबकि बीएमओ के चहेते आरएमए गिरधरलाल देशलहरे पर कार्रवाई करना तो दूर मामले की जांच तक नहीं करा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक यदि आरएमए का मोबाइल लोकेशन निकाला जाये तो पूरे मामले का खुलासा हो जायेगा। 4 सितंबर से 17 सितंबर तक ड्युटी से नदारत थे। इस बीच 4 दिन का सीएल लिया है। लेकिन जो सबूत हमारे पास हैं उसके मुताबिक ड्युटी से कई दिनों तक गायब रहने के बाद आरएमए ने अपना दस्तखत किया है। इस तरह से बीजापुर जिले में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी घर बैठे सैलरी लेने का खेल खेल रहें है। इससे शासन प्रशासन की छवि खराब हो रही है साथ ही साथ आदिवासी ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

  आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती पर रोक लगाने कलेक्टर से लगाई गुहार,सौंपा आवेदन(पात्र हितग्राही को छोड़ अपात्र की हुई

सीसीटीवी कैमरे की दिशा बदली….
आवापल्ली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सीसीटीवी कैमरा लगाया है गया। लेकिन उसकी दिशा बदल दी गई है। इसके पिछे कई चौकाने वाली जानकारी सामने आई है। अस्पताल में कई संदिग्ध गतिविधियों की खबरे आती रहती है। आशंका है कि शायद इसी वजह से सीसीटीवी कैमरा की दिशा बदल दी गई है। ताकि उससे बचा जा सके।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.