रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आईएएस अफसरों का तबादला किया है। बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम को राज्य सरकार ने हटा दिया है।

कलेक्टर कान्फ्रेंस के दौरान बस्तर कलेक्टर के कामकाज को लेकर सरकार नाराज चल रही थी। विजय दयाराम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास अभिकरण बनाया गया है।
वही सुकमा कलेक्टर हरीश एस को बस्तर का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकि देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

Live Cricket Info


Leave a Reply