🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर

पाकिस्तान से युद्ध के मद्देनजर डीजीपी ने की सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी निरस्त,अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश…

रायपुर। भारतपाक तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने सभी पुलिस इकाई प्रमुखों को सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है—“फोर्स को हर हाल में अलर्ट और तैयार रखें!”

Advertisement Carousel

DGP के आदेश के मुताबिक, अब किसी भी पुलिसकर्मी को छुट्टी केवल अतिआवश्यक परिस्थिति में ही दी जाएगी। यानी अब कोई भी अफसर या जवान सामान्य कारणों से छुट्टी पर नहीं जाएगा। साथ ही, सभी अधिकारियों को बिना सरकारी कार्य के जिला मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

हर स्थिति के लिए फुल फोर्स तैयार रखें
आदेश में DGP ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी पुलिस इकाई प्रमुख अपनेअपने जिलों में अधिकतम बल को पूरी तैयारी के साथ उपलब्ध रखें, ताकि किसी भी संभावित आपात स्थिति से तुरंत और प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

छत्तीसगढ़ पुलिस के इस अलर्ट मोड में आने से स्पष्ट है कि राज्य प्रशासन किसी भी परिस्थिति से निपटने को लेकर पूरी तरह सतर्क और तैयार है। DGP की यह पहल प्रदेश में सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाती है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button