सेक्स रैकेट: पुलिस ने 8 लड़कियों का रेस्क्यू किया, दो युवक गिरफ्तार

कवर्धा-  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से पुलिस ने देह व्यापार के मामले में 8 युवतियों को रेस्क्यू किया है। और 2 पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपी अलग-अलग शहर से हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मिली जानकारी के अनुसार, देह व्यापार की शिकायत मिलने पर राजनांदगांव बायपास रोड स्थित मकान और खुटु रोड स्थित मकान में पुलिस ने रेड मारी। दोनों ही जगहों पर 8 युवतियां और 2 पुरुष संदेहास्पद स्थिति में मिले। पुलिस ने इन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि, सभी युवतियां अलग-अलग शहरों से हैं और एक एजेंट के जरिए यहां पर आती हैं। वह एजेंट फरार है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.