🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़रायपुर

Cyber Fraud: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, चेन्नई से आरोपी गिरफ्तार, बैंक खाते में 57 लाख रूपये होल्ड

रायपुर। राजधानी पुलिस ने शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाले आरोपी को चेन्नई से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के बारे में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि चेन्नई के कांचीपुरम का रहने वाला 44 साल का पी हरिकिशोर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके बैंक खाता में 57 लाख रूपये होल्ड कराया है। आरोपी के विरुद्ध कर्नाटक में भी रिपोर्ट दर्ज है। पीड़ित रश्मि ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 88 लाख रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट रेंज साइबर थाना में दर्ज कराई थी। विधि अनुसार कार्यवाही करते हुए रेंज साइबर थाना में अपराध क्रमांक 14/24 धारा 318,4 (3-5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया था।

Advertisement Carousel

आईजी पुलिस अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की ट्रांजैक्शन एवं IP की जानकारी प्राप्त की गई। पता चला कि पी हरिकिशोर सिंह पिता जगवाली सिंह उम्र 44 वर्ष, गनियारी सांकरा मुज्जप्फरपर बिहार का रहने वाला है, वह पल्लावरम कांचीपुरम चेन्नई, जाकर सिम कार्ड, खाता अरेंज कर मुर्शिदाबाद वेस्ट बंगाल जाकर अन्य साथियों के साथ मिलकर घटनाक्रम को अंजाम दिया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  नगरीय निकायों को महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी

आरोपी के विरुद्ध कर्नाटक राज्य के बैंगलोर में भी रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। प्रकरण में 57 लाख रुपए बैंक खाता में होल्ड कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी पी.हरिकिशोर सिंह पिता जगवाली सिंह उम्र 44 वर्ष का स्थाई पता बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गनियारी सांकरा बताया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button