CG news:– मंदबुद्धि युवती से रिश्तेदारों ने किया गैंगरेप, गांव वालों ने पड़कर किया पुलिस के हवाले

news:– बीस वर्षीया मंदबुद्धि युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। मामले में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Shakti सक्ती। सक्ती जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। जहां मंदबुद्धि बीस वर्षीया युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में गैंगरेप की घटना सामने आई है। यहां एक सूने मकान में मंदबुद्धि युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान एक ग्रामीण की नजर सुने मकान पर पड़ गई। उसने अन्य ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ सूने मकान के सामने जुट गई। बताया जा रहा है कि पूरा वाक्या आज मंगलवार की सुबह का है। ग्रामीणों ने सूने मकान को घेर कर पुलिस को इसकी सूचना दी।

एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही डभरा थाने की पुलिस तत्काल गांव में पहुंच गई और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार ही है। पीड़िता की उम्र 20 वर्ष है। आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आज तीनों आरोपियों गणेश माली, मोती लाल और बोटलाल को पुलिस न्यायिक रिमांड पर भेज रही है।

Live Cricket Info