जूदेव की कार पर हमले का आरोप, ट्रेलर से टक्कर मारने वाला ड्राइवर हिरासत में, पुलिस ने कहा….

बिलासपुर – तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बीजेपी नेता की गाड़ी को मारी टक्कर मार दी। बीजेपी नेता और विधायक प्रत्याशी रहे प्रबल प्रताप जूदेव ने ट्रेलर से हमले का आरोप लगाया है।

घटना सरगांव के पास हुई है। इस टक्कर से जूदेव बाल बाल बचे है। उन्होंने कहा कि ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को तीन बार टक्कर मारी है। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने ट्रेलर के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ यह रोड एक्सीडेंट का मामला है। जबकि जूदेव इसे अपने ऊपर हमला बता रहें हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ड्राइवर मध्यप्रदेश के सतना ज़िले का निवासी है। वह ट्रेलर में सीमेंट लेकर जा रहा था।

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.