🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

धारदार हथियार लहराते आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक तलवार जप्त


बिलासपुर जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर नजर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा असामाजिक तत्वों और समाज में शांति भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही किए जाने निर्देशित किया गया है।

Advertisement Carousel


इसी परिप्रेक्ष्य में शनिवार शाम को थाना प्रभारी कोटा को सूचना मिली की ग्राम रानीसागर रोड में एक अज्ञात व्यक्ति तलवार लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम भेज कर ग्राम रानीसागर रोड में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराते आरोपी अश्वनी कुमार बंजारे के कब्जे से धारदार तलवार जप्त किया गया और उसे थाना लाकर विधिवत‌् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा और आरक्षक रवि राजपूत ,विश्वजीत खूँटे एवं सुनील पटेल शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर समाज में असमाजिक तत्व एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर अपराध पर रोक लगाना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button