आयोजनछत्तीसगढ़जांजगीर

स्काउट गाइड के राज्य परिषद मे प्रदेश उपाध्यक्ष बने कार्तिकेश्वर

जांजगीर – राज्य स्काउट गाइड के प्रदेश स्तरीय राज्य परिषद मे जांजगीर चाम्पा जिले मे पूर्व राज्य युवा आयोग के उपाध्यक्ष कार्तिकेश्वर स्वर्णकार की नियुक्ति प्रदेश स्काउट गाइड के अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के व्दारा की गई है राज्य स्काउट गाइड के प्रदेश पदाधिकारी नियुक्त होने पर जिला स्काउड गाइड संघ मे हर्ष व्याप्त है।कार्तिकेश्वर स्वर्णकार के राज्य स्तरीय पदाधिकारी बनने पर जांजगीर जिले में भी स्काउट गाइड का विकास होगा।स्वर्णकार जी पूर्व में भी जिला मुख्य आयुक्त के पद पर रहते हुए जिले को विशेष स्थान दिलाए थे।इनकी कार्य कुशलता एवम संगठनात्मक गुणों से लोग खुश थे।पुनः राज्य में स्काउट गाइड में इनके आने पर लोगों में हर्ष व्याप्त है।स्काउट गाइड जांजगीर जिला संघ परिवार ने स्वागत करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button