कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से की 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग



रायपुर। राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री से सार्वजनिक अवकाश देने की मांग की है।

इस पर छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपे अपने ज्ञापन में कहा है कि 22 जनवरी 2024 को अयोध्या धाम सृजित श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा कार्य होना है,जिसका उत्साह पूरे देश में आम जनमानस में छाया हुआ है एवं जाति धर्म की बाधाओं को त्यागकर सभी इस दुर्लभ अवसर के साक्षी बनना चाहते है जो विगत 500 से अधिक वर्षों से प्रतीक्षित था। संघ ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि इस अवसर पर 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में एक दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित करें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*


This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.