Chhattisgarh proud

मुख्य सचिव ने की राजस्व, धान खरीदी और सुशासन एवं अभिशरण विभाग के कार्यों की समीक्षा

 

रायपुर।  मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय में राजस्व प्रशासन, प्रदेश में की जा रही धान खरीदी, सुशासन एवं अभिशरण विभाग में संबंधित कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने नागरिकों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग में रिफार्म के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से विचार-विमर्श कर जानकारी ली। बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में की जा रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए सहकारी समितियों में धान संग्रहण के साथ बनाये उपार्जन केन्द्रों में संग्रहण और आवश्यकतानुसार उप संग्रहण केन्द्र बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
 

मुख्य सचिव ने धान बेचने वाले किसानों को समय पर भुगतान, बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था, उपार्जन केन्द्रों में धान का सुरक्षित भंडारण के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य सचिव विकासशील ने समितियों में धान के भौतिक सत्यापन कर धान के उठाव के संबंध में अधिकारियों को निर्देशानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को धान खरीदी व्यवस्था की लगातार मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं।

विकासशील ने सीएम हेल्प लाइन से शिकायतों के आसान एवं तेजी से निराकरण के लिए की जा रही नई व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री एवं सुशासन एवं अभिशरण विभाग के सचिव राहुल भगत ने कहा कि अब शिकायतकर्ता नागरिकों की संबंधित अधिकारी से सीधा संवाद करने की व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी।

 

बैठक में गृह एवं जेल विभाग के अपर मुख्य सचिव निहारिका बारिक सिंह, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले, राजस्व विभाग की सचिव शम्मी आबिदी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं संभागायुक्त तथा जिलों के कलेक्टर शामिल हुए।

  आयुष्मान आरोग्य मंदिर चनाडोंगरी को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button