Big newsIAS/IPSRaipurराजनीतिसंगठनसमीक्षा

छत्तीसगढ़ पहुंचे तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी, सीएम विष्णुदेव साय से होगी मुलाकात; समक्का सागर बैराज पर चर्चा

रायपुर। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी मंगलवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान वे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में मुलाकात करेंगे। दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में समक्का सागर बैराज के निर्माण और संचालन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।

समक्का सागर बैराज का मुद्दा बैठक में रहेगा प्रमुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के बीच होने वाली बैठक में समक्का सागर बैराज से छत्तीसगढ़ पर पड़ने वाले प्रभावों को लेकर चर्चा प्रस्तावित है। खासतौर पर बैराज के निर्माण और संचालन से प्रभावित होने वाले छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

दोनों राज्यों के हितों पर होगी चर्चा

इस बैठक को छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच अंतरराज्यीय समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैराज से जुड़े संभावित प्रभावों, प्रभावित क्षेत्रों और संबंधित मुद्दों पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच विचार-विमर्श होगा।

बैठक में होने वाली चर्चा और दोनों सरकारों के रुख पर सभी की नजरें रहेंगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button