कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजरोजगारव्यक्तित्वसमीक्षासुरक्षा

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित

कोरबा जिले में 32 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य; पात्र हितग्राहियों को मिलेगा 35 प्रतिशत तक अनुदान

कोरबा 12 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला कार्यालय कोरबा द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) के अंतर्गत ग्रामोद्योगों की स्थापना के लिए ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत जिले में कुल 32 इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

योजना के अंतर्गत खनिज, वन, कृषि, रसायन, इंजीनियरिंग तथा सेवा क्षेत्र से जुड़े उद्योग स्थापित किए जा सकते हैं। इनमें दोना-पत्तल, आटा चक्की, मसाला उद्योग, साबुन निर्माण, अचार-पापड़-बड़ी निर्माण, सैलून, ब्यूटी पार्लर, होटल, सिलाई और लाख निर्माण सहित कुल 117 प्रकार के उद्योग शामिल हैं। पात्र हितग्राहियों को उद्योग स्थापना के लिए 35 प्रतिशत तक अनुदान की पात्रता होगी।

अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के महिला और पुरुष हितग्राही इस योजना के लिए पात्र हैं। आवेदक ग्रामीण क्षेत्र में अथवा वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 20 हजार से कम आबादी वाले क्षेत्र में निवासरत होने चाहिए।

इच्छुक हितग्राही आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए जिला पंचायत कार्यालय, कोरबा स्थित भू-तल कक्ष क्रमांक 20, ग्रामोद्योग कक्ष में संपर्क कर सकते हैं। योजना के संबंध में मोबाइल नंबर 7898985249 एवं 9074108329 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

  डेयरी विकास से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति : सीएम साय

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button