Big newsछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का दबदबा, बिल्हा देश में नंबर-1; रायपुर और बिलासपुर को भी सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों ने ग्रहण किए पुरस्कार, छोटे शहर बिल्हा ने रचा इतिहास

नई दिल्ली : स्वच्छता और नगरीय प्रबंधन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के परिणामों में प्रदेश के तीन नगरीय निकायों ने अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय सम्मान हासिल किया है। सबसे बड़ी उपलब्धि बिलासपुर जिले की नगर पंचायत बिल्हा के नाम रही, जिसने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बिलासपुर नगर निगम को ‘स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में दूसरा स्थान मिला है, जबकि रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा तथा संबंधित नगरीय निकायों के महापौर और आयुक्तों ने पुरस्कार ग्रहण किए। समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी मौजूद रहे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

छोटे शहर बिल्हा ने बड़े शहरों को दिखाई राह

इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में बिल्हा की उपलब्धि खास चर्चा में है। 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देश में पहला स्थान हासिल कर नगर पंचायत बिल्हा ने यह संदेश दिया है कि स्वच्छता के लिए केवल बड़े बजट और बड़े संसाधन ही जरूरी नहीं हैं। बेहतर प्रबंधन, जनभागीदारी और लगातार प्रयासों से छोटे शहर भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

बिलासपुर को नदी तटवर्ती शहरों में दूसरा स्थान

बिलासपुर नगर निगम को ‘स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान मिला है। वहीं राजधानी रायपुर नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। तीनों निकायों की उपलब्धियों ने प्रदेश की नगरीय स्वच्छता व्यवस्था को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

  कैसा है आज आपका दिन, क्या कहते है आप के सितारे, आइये जानते है- सिद्ध तंत्र पीठ श्री भैरव बाबा मंदिर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगेश्वर अवस्थी से

सीएम साय बोले – सामूहिक प्रयासों का परिणाम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्वच्छता कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में मिला राष्ट्रीय सम्मान शहरों की बदलती तस्वीर और स्वच्छता के प्रति नागरिकों की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रमाण है। बिल्हा का देश में प्रथम स्थान, बिलासपुर का नदी तटवर्ती श्रेणी में दूसरा स्थान और रायपुर का राज्य में अग्रणी रहना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल स्वच्छता रैंकिंग में आगे बढ़ना नहीं, बल्कि ऐसी स्थायी व्यवस्था बनाना है, जिसमें स्वच्छता हर नागरिक की आदत और हर शहर की पहचान बने। जनभागीदारी, आधुनिक नगरीय सुविधाओं और प्रभावी प्रबंधन के जरिए स्वच्छ एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को आगे बढ़ाया जा रहा है।

अरुण साव ने जनप्रतिनिधियों और सफाई कर्मियों को दिया श्रेय

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के तीन नगरीय निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सम्मान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों और नागरिकों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बिल्हा की उपलब्धि को विशेष रूप से उल्लेखनीय बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों वाले छोटे नगरीय निकाय भी बेहतर प्रबंधन और जनसहभागिता से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

समारोह में रायपुर की महापौर मीनल चौबे, बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी और बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेंड्रे सहित SUDA के मिशन डायरेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, रायपुर आयुक्त संबित मिश्रा और बिलासपुर आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वच्छ सर्वेक्षण के इन नतीजों ने छत्तीसगढ़ के सामने एक नई चुनौती भी रखी है – राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को कायम रखते हुए शहरों और कस्बों में स्वच्छता को स्थायी व्यवस्था बनाना।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button