🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
IAS/IPSछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

CG:– युवा व्यवसायी की स्कूटी चालू करते हुई हार्ट अटैक से मौत, वीडियो वायरल, जाने कम उम्र में युवाओं को क्यों आ रहा हार्ट अटैक

CG:– युवा व्यवसायी की स्कूटी चालू करने के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement Carousel

Ambikapur अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर के संगम चौक के पास एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक स्कूटी स्टार्ट करने के दौरान अचानक गिर पड़ा और समय पर मदद नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। मौत की यह घटना पास ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक की मौत परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

35 वर्षीय युवक का नाम इंद्रजीत सिंह बाबरा है। वह ओल्ड बाबरा बस का संचालक था और संगम नगर में रहता था।वीडियो में देखा जा सकता है कि वह चाबी लेकर स्कूटी स्टार्ट करने ही वाला था कि उसे अटैक आया और वह पीछे की ओर गिर पड़ा। इस दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही भी हो रही थी, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।

घटना शुक्रवार की शाम की बताई जा रही है। यदि समय पर मदद मिलती तो हो सकता है युवक की जान बचाई जा सकती थी।

  Rajnandgaon news:– आरक्षक भर्ती परीक्षा में आर्थिक प्रलोभन देकर आरक्षक बनने की कोशिश करने वाली महिला अभ्यर्थी को भेजा गया जेल 
CG:– युवा व्यवसायी की स्कूटी चालू करते हुई हार्ट अटैक से मौत, वीडियो वायरल, जाने कम उम्र में युवाओं को क्यों आ रहा हार्ट अटैक

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना:–

देखें video… ????https://youtube.com/shorts/m_sIhQqy84s?si=BCAXqCOr7BCBiuyf

युवक की मौत की घटना वहां लगे दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुछ देर बाद लोगों ने देखा कि युवक गिरा पड़ा है तो वहां भीड़ जुट गई। फिर उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजन सदमे में हैं।

कम उम्र में रहा अटैक:–

हार्टअटैक ने अब युवाओं के अलावा बच्चों को भी अपनी चपेट में ले लिया है। बिगड़ी जीवन शैली और अनियमित खानपान के चलते युवा और बच्चे भी इसके शिकार हो जा रहे है। मोटापा की स्थिति उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल के साथ टाइप-2 डायबिटीज जैसी समस्याएं हार्टअटैक को बढ़ाती हैं गलत खानपान, जंकफूड, का अत्यधिक सेवन और धूम्रपान के चलते हार्ट अटैक के खतरे बढ़ गए हैं। कोविड के बाद भी हार्ट अटैक की समस्याएं बढ़ी है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button