छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

वैश्विक ऊर्जा मंच पर छत्तीसगढ़ की दस्तक, निवेशकों के सामने ऊर्जा विजन रखेंगे CM विष्णु देव साय, 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में ग्रीन एनर्जी और निवेश पर होगा मंथन

भारत मंडपम में इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो में शामिल हुए मुख्यमंत्री

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ को ऊर्जा उत्पादन के पारंपरिक केंद्र से आगे बढ़ाकर नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की तैयारी है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में शामिल हुए। इस वैश्विक मंच पर मुख्यमंत्री राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की ऊर्जा क्षमता, ग्रीन एनर्जी की संभावनाओं और भविष्य की निवेश योजनाओं को प्रस्तुत करेंगे।

समिट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों की राउंड टेबल चर्चा प्रस्तावित है। इस चर्चा में ऊर्जा क्षेत्र के भविष्य, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार और निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पारंपरिक ऊर्जा के साथ ग्रीन एनर्जी पर छत्तीसगढ़ का फोकस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस मंच पर छत्तीसगढ़ के ऊर्जा विजन को प्रमुखता से रखेंगे। राज्य की प्राकृतिक संसाधन क्षमता और ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं को सामने रखते हुए उनका जोर छत्तीसगढ़ को स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में भी अग्रणी बनाने पर रहेगा। सौर ऊर्जा परियोजनाओं को प्रोत्साहन, आधुनिक ऊर्जा अधोसंरचना का विकास और निजी निवेश की भागीदारी बढ़ाना इस विजन के प्रमुख बिंदु हैं।

  ???? छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 पदाधिकारियों को 7-7 साल की सश्रम कैद, न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला, लूटपाट और उगाही के मामले में सुनाई गई सजा

निवेश और रोजगार के नए अवसरों पर नजर

समिट के दौरान मुख्यमंत्री निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद कर छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी संभावनाओं तथा निवेश के अनुकूल वातावरण की जानकारी साझा करेंगे। राज्य सरकार का प्रयास ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध क्षमता को नए निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास के अवसरों में बदलना है। इसके जरिए छत्तीसगढ़ को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के साथ देश की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की भागीदारी

2 से 5 नवंबर तक आयोजित इस वैश्विक समिट में 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है। ऐसे में यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए अपनी ऊर्जा नीति, संसाधन क्षमता और निवेश की संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर है।

मुख्यमंत्री की इस भागीदारी से राज्य के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने और नई परियोजनाओं के लिए संभावनाएं तलाशने पर ध्यान रहेगा। अब देखना होगा कि वैश्विक मंच पर होने वाले संवाद और चर्चाओं से छत्तीसगढ़ के ऊर्जा क्षेत्र को किस तरह के निवेश और विकास के अवसर मिलते हैं।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button