KORBAछत्तीसगढ़बड़ी ख़बर

खनिज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : कोरबा के उप संचालक प्रमोद नायक दंतेवाड़ा भेजे गए, मीनाक्षी साहू संभालेंगी कमान, 28 अधिकारियों और 7 कर्मचारियों का हुआ तबादला

रायपुर / कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने एक साथ जारी किए गए तीन अलग-अलग आदेशों के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों की नई पदस्थापनाएं की हैं। इस फेरबदल का सीधा असर कोरबा जिले के खनिज विभाग पर भी पड़ा है। जिले में पदस्थ उप संचालक प्रमोद कुमार नायक को दंतेवाड़ा स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि रायपुर स्थित संचालनालय में पदस्थ उप संचालक मीनाक्षी साहू को कोरबा जिला कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सहायक खनिज अधिकारी राकेश वर्मा का भी कोरबा से कोरिया तबादला किया गया है। अब कोरबा में पूर्व में पदस्थ रहे राहुल गुलाटी AMO होंगे। 

खनिज साधन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेशों के अनुसार यह सभी स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं। आदेश 2 नवंबर 2026 को जारी किए गए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कोरबा के उप संचालक प्रमोद नायक दंतेवाड़ा भेजे गए

विभाग के स्थानांतरण आदेश में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव कोरबा जिला खनिज कार्यालय में किया गया है। यहां पदस्थ उप संचालक (खनि प्रशासन) प्रमोद कुमार नायक को जिला कार्यालय (खनिज शाखा) दंतेवाड़ा स्थानांतरित किया गया है।

वहीं संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में पदस्थ उप संचालक (खनि प्रशासन) मीनाक्षी साहू को जिला कार्यालय (खनिज शाखा) कोरबा में नई पदस्थापना दी गई है। इस बदलाव के बाद कोरबा के खनिज विभाग में प्रशासनिक जिम्मेदारी का नया समीकरण बनेगा।

सहायक खनिज अधिकारी राकेश वर्मा भी कोरबा से बाहर

कोरबा खनिज विभाग में एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। जिला कार्यालय कोरबा में पदस्थ सहायक खनिज अधिकारी राकेश वर्मा को जिला कार्यालय (खनिज शाखा) कोरिया स्थानांतरित किया गया है।

इस तरह कोरबा से दो अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ है, जबकि रायपुर संचालनालय से मीनाक्षी साहू को कोरबा भेजा गया है।

प्रदेशभर में 28 अधिकारियों के तबादले

खनिज साधन विभाग के आदेश में कुल 28 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इसमें उप संचालक, खनिज अधिकारी, सहायक खनिज अधिकारी और खनिज निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

  ट्रैक्टर की चपेट में आने से 5 साल की मासूम की हुई मौत, आक्रोशित लोगो ने किया चक्काजाम

प्रमुख स्थानांतरण इस प्रकार हैं :

  1. प्रमोद कुमार नायक – कोरबा से देवभोग।
  2. मीनाक्षी साहू – संचालनालय रायपुर से कोरबा।
  3. योगेन्द्र सिंह – दंतेवाड़ा से संचालनालय रायपुर।
  4. शबीना बेगम – बिलासपुर से मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।
  5. योगेश साहू – मुंगेली से सरगुजा।
  6. ज्योति मिश्रा – राजनांदगांव से संचालनालय रायपुर।
  7. अजीत साहू – सरगुजा से मुंगेली।
  8. अवधेश वारिक – बलौदाबाजार-भाटापारा से बीजापुर।
  9. दीपक आनंद साहू – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से राजनांदगांव।
  10. दयानंद तिग्गा – मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से जगदलपुर।
  11. शिवचरण चेपड़ा – जगदलपुर से बलरामपुर।
  12. छविलेश्वर मौर्य – बीजापुर से बलौदाबाजार-भाटापारा।
  13. इंद्रलाल साव – कोरिया से मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी।
  14. उमेश भार्गव – रायपुर से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
  15. भारत लाल बंजारे – राजनांदगांव से दुर्ग।
  16. उत्तम खुंटे – बलौद से बलौदाबाजार-भाटापारा।
  17. दीपक तिवारी – दुर्ग से राजनांदगांव।
  18. बबलू पांडे – खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रायपुर।
  19. राहुल गुलाटी – बलरामपुर से कोरबा।
  20. शुभम साहू – धमतरी से बलरामपुर।
  21. राकेश वर्मा – कोरबा से कोरिया।
  22. नेहा टंडन – सरगुजा से संचालनालय रायपुर।
  23. मुहुल गुहा – कांकेर से दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा।
  24. अश्वनी झाड़ी – दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा से जगदलपुर।
  25. सुब्रत साना – बलरामपुर से धमतरी।
  26. भूपेंद्र भक्त – बलौदाबाजार-भाटापारा से कांकेर।
  27. विवेक कुमार चंद्राकर – सारंगढ़-बिलाईगढ़ से सुकमा।
  28. संजीवन कंसरे – सुकमा से सारंगढ़-बिलाईगढ़।

खनिज विभाग के 7 कर्मचारियों की भी बदली

अधिकारियों के साथ विभाग ने सात कर्मचारियों के प्रशासनिक स्थानांतरण भी किए हैं। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर कम प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टोर कीपर, सहायक ग्रेड-2, मानचित्रकार और सर्वेयर शामिल हैं।

इनमें सुनील कुमार ताम्रकार को गरियाबंद से महासमुंद, गोपी किशन दीवान को सूरजपुर से रायगढ़, नरेंद्र धुरंधर को संचालनालय से क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर, गुणेश्वरी मनहर को रायपुर जिला कार्यालय से संचालनालय, दिलीप साहू को संचालनालय से रायपुर जिला कार्यालय, उदेश सिंह को कोंडागांव से धमतरी और रघुनाथ भारद्वाज को रायपुर से धमतरी स्थानांतरित किया गया है।

भौमिकी विभाग में भी बदलाव, चंद्रशेखर भारद्वाज रायपुर भेजे गए

एक अन्य स्वतंत्र आदेश में उप संचालक (भौमिकी) चंद्रशेखर भारद्वाज को क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर से आगामी आदेश तक संचालनालय, भौमिकी एवं खनिकर्म, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button