CG Engineer Suspended:– उप अभियंता को निलंबित किया गया, राष्ट्रीय राजमार्ग के रिपेयर कार्य में गुणवत्ताहीन काम करने पर कार्रवाई

CG Engineer Suspended:– राष्ट्रीय राजमार्ग के रिपेयर कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य करने के आरोप में उप अभियंता नवीन सिन्हा को निलंबित कर दिया गया है।

Raipur रायपुर। लोक निर्माण विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य में गुणवत्ताहीन कार्य पाए जाने के बाद उप अभियंता नवीन सिन्हा के विरुद्ध निलंबन आदेश जारी किया है। यह कार्यवाही राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43, अंबिकापुर शहरी भाग में बीटी पैच रिपेयर कार्य के दौरान प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर की गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जारी निलंबन आदेश के अनुसार, 20 दिसंबर 2025 को संबंधित कार्य का वीडियो क्लिप जारी किया गया था। इसके आधार पर अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल बिलासपुर ने 22 दिसंबर 2025 को प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ्स मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र रायपुर को भेजा। इसके बाद मुख्य अभियंता ने उप अभियंता नवीन सिन्हा द्वारा गुणवत्ताहीन कार्य किए जाने के संबंध में अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रमुख अभियंता कार्यालय को प्रेषित किया।

अनुबंध क्रमांक 04/डी.एल./2025-26, कार्यादेश 12 नवंबर 2025 के तहत किए गए बीटी पैच रिपेयर कार्य में दोषी पाए जाने के कारण नवीन सिन्हा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

  Bilaspur news:– 10 एकड़ सरकारी जमीन करवाया गया अतिक्रमण मुक्त, 23 अवैध कब्जा धारियों के मकानों पर चला बुलडोजर

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग मंडल बिलासपुर निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता भी रहेगी।

Live Cricket Info