Raipurछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी ख़बररायपुर🏙️ राज्य व शहर

रायपुर के अस्पताल में AC ब्लास्ट से भीषण आग ! ऑपरेशन थिएटर के उपकरण जले, 12 मरीजों को आनन-फानन में निकाला ICU से…

स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में आग लगने से मची अफरा-तफरी, धुएं से भर गया अस्पताल का फ्लोर; राहत की बात, हादसे में कोई जनहानि नहीं

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब ऑपरेशन थिएटर (OT) में लगे एसी में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। जल विहार कॉलोनी रोड स्थित स्वास्तिक नर्सिंग होम में हुई इस घटना से अस्पताल परिसर में धुआं फैल गया। आग की चपेट में ऑपरेशन थिएटर में रखे उपकरण और अन्य सामान आ गए। हालात को देखते हुए ICU में भर्ती मरीजों को तत्काल दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करना पड़ा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।

ऑपरेशन थिएटर में अचानक लगी आग, कर्मचारियों में मची हलचल

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ऑपरेशन थिएटर में एसी में अचानक ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद आग लग गई। उस समय OT से लगे चेंजिंग रूम में स्टाफ मौजूद था। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी तत्काल अस्पताल प्रबंधन को दी। देखते ही देखते आग ने ऑपरेशन टेबल, मशीनों और अन्य उपकरणों को अपनी चपेट में ले लिया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अस्पताल प्रबंधन ने दमकल विभाग और एंबुलेंस को सूचना दी। आग के कारण उठे धुएं ने अस्पताल के फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर तत्काल कदम उठाने पड़े।

ICU में भर्ती 12 मरीज सुरक्षित बाहर निकाले गए

हादसे के दौरान सबसे बड़ी चुनौती ICU में भर्ती मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना था। एहतियात के तौर पर 10 से 12 मरीजों को अस्पताल से निकालकर पास के दूसरे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। इससे पहले अस्पताल में बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी।

राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय ऑपरेशन थिएटर में किसी मरीज का ऑपरेशन नहीं चल रहा था। समय रहते मरीजों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने से बड़ी जनहानि टल गई।

  Students Returning After Meeting President Smt. Droupadi Murmu Pay Courtesy Call on Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

ऑपरेशन टेबल से मशीनों तक पहुंची आग, उपकरणों को नुकसान

आग से ऑपरेशन थिएटर और उससे लगे चेंजिंग रूम में भारी नुकसान हुआ। ऑपरेशन टेबल, एनेस्थीसिया मशीन, स्टील की ट्रॉलियां, दीवारों पर लगे उपकरण और बिजली के तार बुरी तरह प्रभावित हुए। घटना के बाद दीवारों और छत पर कालिख जम गई तथा फर्श पर जले हुए सामान और मलबा बिखरा नजर आया।

नुकसान का वास्तविक आकलन जांच और निरीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

AC ब्लास्ट ही वजह या कोई और कारण ? जांच के बाद खुलेगा राज

अस्पताल प्रबंधन के मैनेजर चेतन पाल के अनुसार, अस्पताल की फायर NOC वैध है और अग्निशमन प्रणाली चालू हालत में थी। उन्होंने बताया कि इसी व्यवस्था की मदद से आग पर नियंत्रण पाने में सहायता मिली। प्रारंभिक तौर पर एसी में ब्लास्ट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।

हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। घटना के बाद अस्पताल में सुरक्षा इंतजामों की जांच और नुकसान के आकलन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

मरीजों की सुरक्षा ने टाली बड़ी अनहोनी

अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने की घटना गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि यहां मरीजों को तुरंत बाहर निकालना हमेशा आसान नहीं होता। इस मामले में ICU के मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करना सबसे अहम कदम रहा। फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। आग के वास्तविक कारण और सुरक्षा इंतजामों को लेकर जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button