🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़

होली से पहले रतनपुर में भाजपा की सियासी होली दुर्गा कश्यप बने मंडल अध्यक्ष हुआ जबरदस्त स्वागत

रतनपुर: होली के रंग अभी चढ़े भी नहीं थे कि रतनपुर की राजनीति में पहले ही उत्साह का रंग चढ़ गया! नगर के चर्चित युवा भाजपा नेता दुर्गा कश्यप “बबलू” को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला। बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका आतिशी स्वागत किया गया।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

“बबलू भैया जिंदाबाद!” के नारों से गूंजा नगर
जैसे ही दुर्गा कश्यप के मंडल अध्यक्ष बनने की खबर आई, भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। गुलाल उड़ाया गया, आतिशबाजी की गई, और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। चारों तरफ “बबलू भैया जिंदाबाद!” के नारे गूंजने लगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now



राजनीतिक सफर: संघर्ष से सफलता तक
दुर्गा कश्यप का भाजपा संगठन में सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष से लेकर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तक का सफर तय करने वाले कश्यप अब मंडल अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके नेतृत्व में भाजपा संगठन और मजबूत होगा, ऐसी उम्मीद की जा रही है। भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दी बधाई
दुर्गा कश्यप की नियुक्ति पर भाजपा के वरिष्ठ नेता संतोष तिवारी, घनश्याम रात्रे, महेंद्र कश्यप, संजय यादव, रविंद्र दुबे समेत कई कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अब नजरें 2025 की रणनीति पर भाजपा कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि दुर्गा कश्यप के नेतृत्व में संगठन पहले से अधिक मजबूत होगा और आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि “बबलू” अपनी नई जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं और संगठन को किस दिशा में ले जाते हैं!

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button