आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाफिल्मी दुनियासंगठन

सिनेमा जगत में हनुमान अंश फेम अभिनेता शोभिनव सत्यजी का बरपाली में हुआ भव्य स्वागतः नीम करौरी बाबा की भूमिका निभाने वाले कलाकार को देखने उमड़ी भीड़

कोरबा, 17 अक्टूबर। बरपाली में उस समय भक्ति उत्साह का माहौल बन गया जब सिनेमा जगत में हनुमान अंश मूवी में नीम करौरी बाबा की भूमिका से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्यजी का बरपाली आगमन हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और जय श्री राम के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया।

Advertisement Carousel
R.O. No. : 13952/ 36

एक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा जा रहे शोभिनव ग्राम बरपाली पहुंचे थे। उन्होंने बस स्टैंड में नव निर्मित मां मड़वारानी मंदिर में दर्शन किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसकी खबर मिलते ही नगर के मुख्य चौक से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। युवाओं में उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने की होड़ लगी रही। स्वागत के दौरान स्थानीय समिति द्वारा उन्हें पुष्पमाला पहनाकर और श्रीफल व शाल से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस मौके पर अभिनेता ने कहा कि बरपाली के लोगों ने जो प्यार और सम्मान दिया है, वो कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा से ही उन्हें ये किरदार निभाने का मौका मिला और आज जो भी पहचान है वो हनुमान जी के आशीर्वाद से है। उन्होंने सभी को नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए जय सीताराम के उद्घोष के साथ भक्तों से सनातन संस्कृति से जुड़े रहने की अपील की। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवक मंडल, महिला समिति और समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

  आत्मनिर्भर भारत की ओर बालको के बढ़ते कदमः 1 मिलियन टन क्षमता विस्तार से छत्तीसगढ़ में खुलेंगे समृद्धि के नए द्वार

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button