आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़पर्व त्यौहारराजकाजसड़क सुरक्षा

नवरात्रि-दशहरा पर्वः कटघोरा में 21 अक्टूबर तक भारी वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पर लगा प्रतिबंध

कोरबा, 16 अक्टूबर। दशहरा पर्व पर रावण दहन एवं नवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखते हुए कटघोरा नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध 15 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।

कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी द्वारा इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था। प्रतिवेदन में बताया गया कि दशहरा एवं नवरात्रि पर्व के दौरान नगर में रावण दहन सहित अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आम नागरिकों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था बाधित होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं एवं जनहानि की आशंका बनी रहती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

जनसुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी ने पर्व के दौरान कटघोरा नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश एवं आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की थी। साथ ही भारी वाहनों के आवागमन के लिए कटघोरा बायपास मार्ग का उपयोग किए जाने को उचित बताया गया।

थाना प्रभारी के प्रतिवेदन में प्रस्तुत तथ्यों से सहमत होते हुए संबंधित प्राधिकारी ने 15 से 21 अक्टूबर 2026 तक कटघोरा नगर क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य पर्व के दौरान श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा नगर में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखना है।

  नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button