आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजव्यक्तित्वसमस्यासमीक्षा

स्थानीय समस्याओं के नवाचार आधारित समाधान विकसित करने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

न्यू एरा पब्लिक स्कूल में सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैंलेंज 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कोरबा, 15 अक्टूबर 2026/ भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज 2026 को लेकर आज न्यू एरा पब्लिक स्कूल, कोरबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 1 बजे हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को चैलेंज के उद्देश्य, पात्रता, आवेदन और पंजीयन प्रक्रिया तथा इसमें शामिल विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अपने आसपास की वास्तविक सामाजिक और स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके नवाचारपूर्ण एवं व्यावहारिक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि इस चैलेंज में विद्यार्थी, शोधकर्ता, स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) तथा व्यक्तिगत नवाचारी भाग ले सकते हैं। चैलेंज के अंतर्गत कुल 10 सेक्टर शामिल हैं। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ अपने नवाचार को आगे बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा।

विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए वेबसाइट ूूूण्ेमअंपददवअंजपवदबींससमदहमण्पद की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में न्यू एरा पब्लिक स्कूल के लगभग 120 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सहभागिता की।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button