कोरबाछत्तीसगढ़समस्यासुरक्षा

सीडीएम मशीन में नगद राशि फंसने से लोग परेशान, पार्षद ने की समाधान की मांग

कोरबा, 13 अक्टूबर। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कोरबा जिला के बाकी मोगरा में भारतीय स्टेट बैंक के द्वारा स्थापित की गई कैश डिपॉजिट मशीन का कारण बनती जा रही है। आए दिन यहां पर ट्रांजैक्शन के दौरान नगद राशि फंसने के मामले आ रहे हैं। इस वजह से जनता परेशान है। भाजपा पार्षद अश्विनी मिश्र के द्वारा इस बारे में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक से पत्राचार कर समाधान की मांग की गई है।

बांकीमोगरा में बैंकिंग संस्थाओं से संबंधित उपभोक्ताओं की सुविधा का ख्याल रखते हुए स्टेट बैंक की ओर से डिपॉजिट मशीन इंस्टॉल की गई है। काफी समय तक यहां से बेहतर सेवाएं प्राप्त होती रही। कुछ दिनों से इसकी चाल बिगड़ गई है। लोगों का अनुभव है कि डिपॉजिट संबंधी मामलों में नगद राशि मशीन में फंसकर उलझ रही है। यह समस्या किसी भी समय उनके साथ पेश आ रही है। आवश्यक कार्यों के लिए ऐसी धनराशि के स्थानांतरण के दौरान लोगों के सामने आ रही है और उनका टेंशन बढ़ रहा है। अश्विनी ने क्षेत्रीय प्रबंधक से कहा है की मशीन से संबंधित टेक्निकल फाल्ट को जल्द दूर करने की व्यवस्था की जाए ताकि जनता को सहूलियत मिले।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  Bilaspur News:–पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आगमन से पहले गरमाई सियासत“ सीएमओ तेरी तानाशाही नहीं चलेगी” गूंजे नारे बैनर हटाने पर कांग्रेसियों का बवाल, श्रद्धालुओं के अपमान का आरोप

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button