आयोजनआस्थाकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणासंगठनसामाजिक

सुराकछार में उल्लास के साथ मनाई गई अग्रसेन जयंती

कोरबा, 12 अक्टूबर। अग्रवाल सभा सुराकछार के तत्वावधान में समाज के कुलपिता महाराजा अग्रसेन की जयंती समारोहपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई।अग्रवाल सभा सुरा कछार द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में कटघोरा के प्रमुख उद्योगपति श्रीराम अग्रवाल मुख्य अतिथि तथा मनोज बंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महाराजा अग्रसेन जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि, कटघोरा के प्रतिष्ठित उद्योगपति श्रीराम अग्रवाल ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के ‘एक ईंट और एक रुपया’ का सिद्धांत समाजवाद और समानता का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने समाज के युवाओं को व्यापार के साथ-साथ उच्च शिक्षा और सामाजिक सेवा में आगे आने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

कटघोरा से पधारे विशिष्ट अतिथि मनोज बंसल ने संगठनात्मक मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसकी एकता, सेवा भाव और परस्पर सहयोग पर निर्भर करती है।रू इस अवसर पर समाज के बच्चों और महिलाओं द्वारा मनमोहक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, माला बनाओ प्रतियोगिता, आरती की थाली सजाओ प्रतियोगिता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों, वरिष्ठ समाजसेवियों सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

  सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी, एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन अग्रवाल सभा के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल अग्रवाल ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से नीरज अग्रवाल, मनीष अग्रवाल ,शिवा अग्रवाल ,सूरज अग्रवाल दिनेश अग्रवाल, चिमन अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button