🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़सामाजिक

सतनामी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष यूआर महिलागे को कैबिनेट मंत्री देवांगन ने दी श्रद्धांजलि

कोरबा 15 सितंबर। कोरबा टीपी नगर स्थित सतनाम प्रांगण में कोरबा सतनामी कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष यूआर महिलागे की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई, जहां उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। श्री महिलागे का 4 सितंबर को निधन हो गया था।

Advertisement Carousel

शोकसभा में उपस्थित प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन पुराने संस्मरण याद कर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि निधन से करीब एक माह पूर्व यूआर महिलागे ने फोन पर आग्रह किया था कि उनके जीते-जी सतनाम प्रांगण में मंत्री फंड से स्वीकृत 65 लाख रुपए के डोम का निर्माण कार्य पूरा हो जाए। मंत्री ने कहा कि उन्होंने तब उन्हें आश्वस्त किया था कि काम समय पर पूरा होगा और वे लंबी उम्र जिएंगे, लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे सभी नतमस्तक हैं। मंत्री ने श्री महिलागे को समाज के प्रति हमेशा समर्पित और सक्रिय रहने वाला व्यक्तित्व बताया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि निधन से कुछ समय पहले ही वे उनके कार्यालय आए थे और समाज के विकास कार्यों को पूरा करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि अस्वस्थ होने के बावजूद उनका समाज के प्रति समर्पण भाव प्रेरणादायक था। नगर निगम सभापति नूतन सिंह राजपूत ने उन्हें अपना पिता तुल्य और मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि वे हमेशा समाज की जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्पर रहते थे।

  CG news:– सेंट्रल जेल पर लगे गंभीर आरोपों के बीच कलेक्टर–एसपी ने दल– बल के साथ बोला जेल में धावा किया औचक निरीक्षण, निकलकर बोले

इस अवसर पर कोरबा सतनामी कल्याण समिति के अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे, सचिव आरडी भारद्वाज, एलएल कौशले, आरपी खांडे, केपी पाटले, पार्षद व एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग और परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button