भिलाई स्टील प्लांट बिकने की खबरों पर बड़ा खुलासा ! BSP ने बताया भ्रामक, अफवाहों से दूर रहने की अपील

भिलाई/रायपुर। छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों पर संयंत्र प्रबंधन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया प्रकाशनों में प्रसारित हो रही इन खबरों को भिलाई इस्पात संयंत्र ने असत्य एवं भ्रामक बताया है। प्रबंधन ने कर्मचारियों, हितधारकों और प्रदेश की जनता से अपील की है कि वे अपुष्ट सूचनाओं पर भरोसा न करें और उन्हें आगे साझा करने से बचें।
इस्पात मंत्रालय और PIB फैक्ट चेक ने भी किया खंडन
18 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने संबंधी दावों का खंडन किया है। वहीं, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक इकाई ने भी इन खबरों को झूठा और निराधार बताया है।
Some newspaper reports are speculating that the Government is preparing to sell the Bhilai Steel Plant. This claim is FALSE. For authentic updates, follow the Ministry of Steel’s official handles.
— Ministry of Steel (@SteelMinIndia) October 2026
मंत्रालय की आधिकारिक पोस्ट: X पर मूल पोस्ट यहां देखें
संयंत्र प्रबंधन ने कहा है कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने या उसे प्रसारित करने से पहले आधिकारिक एवं प्रमाणित स्रोतों से उसकी पुष्टि करना जरूरी है। भ्रामक जानकारियों से कर्मचारियों, उनके परिवारों और आम जनता के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा हो सकता है।
छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान से जुड़ा है भिलाई स्टील प्लांट
भिलाई इस्पात संयंत्र केवल एक औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान, गौरव और औद्योगिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्थापना के बाद से ही इस संयंत्र ने प्रदेश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाई है।
संयंत्र ने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ सहायक उद्योगों को बढ़ावा दिया है। इससे हजारों परिवारों की आजीविका भी जुड़ी हुई है। यही वजह है कि भिलाई इस्पात संयंत्र को प्रदेश की औद्योगिक प्रगति और गौरव के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
सेल की प्रमुख इकाई के रूप में निभा रहा अहम भूमिका
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) की प्रमुख इकाइयों में शामिल भिलाई इस्पात संयंत्र देश के इस्पात क्षेत्र की प्रगति और भारत की औद्योगिक क्षमता को मजबूत करने में योगदान दे रहा है।
प्रबंधन ने जनता से सतर्क रहने और सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली खबरों की सत्यता जांचने की अपील की है। संयंत्र से जुड़ी किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक माध्यमों पर जारी सूचना को ही आधार बनाने का आग्रह किया गया है।

Live Cricket Info

