✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसंगठन

खिलौना रथ को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, लोगों ने आगे बढ़कर किया खिलौना दान

खिलौना रथ को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, लोगों ने आगे बढ़कर किया खिलौना दान

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

कोरबा, 25 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों के बीच खुशियां बांटने और जरूरतमंद बच्चों तक खिलौने पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित खिलौना रथ को जिलेवासियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। खिलौना रथ के गली-मोहल्लों में पहुंचने पर लोग अपने घरों में रखे उपयोगी पुराने खिलौने स्वेच्छा से दान कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

शहरी क्षेत्रों के साथ ही उपनगरीय एवं अन्य क्षेत्रों से भी नागरिक खिलौना दान करने के लिए आगे आ रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के लोग इस पहल से जुड़कर बच्चों के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।

इसी क्रम में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल ने भी खिलौना दान कर इस मानवीय पहल में अपनी सहभागिता निभाई। खिलौना रथ के माध्यम से एकत्रित किए जा रहे खिलौने जरूरतमंद एवं वंचित बच्चों तक पहुंचाए जाएंगे।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button