✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजराजनीतिसंगठनसुरक्षा

कोरबा में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त

कोरबा, 22 सितंबर 2026/ जिले में रक्तदान को प्रोत्साहित करने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज कलेक्ट्रेट परिसर, कोरबा में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित आधुनिक एवं पूर्णतः वातानुकूलित ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस अवसर पर वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल,रेडक्रॉस के श्री रामसिंह अग्रवाल श्री गोपाल मोदी, कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

डीएमएफ मद से प्राप्त इस आधुनिक ब्लड डोनेशन वैन के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा सकेगा। वैन में रक्तदान के लिए आवश्यक सुविधाओं के साथ आधुनिक रक्तदान काउच उपलब्ध हैं। पूर्णतः वातानुकूलित होने के कारण इसमें रक्तदाताओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध होगा।

  सहकारी बैंक में करोड़ों का घोटाला, समिति प्रबंधक सहित 9 अधिकारी बर्खास्त...

जिले में आयोजित होने वाले शासकीय एवं अधिकृत रक्तदान शिविरों में चिकित्सकों, प्रयोगशाला तकनीशियनों एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थिति में रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। वैन के माध्यम से विशेष रूप से दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर रक्तदान शिविर आयोजित करने में सुविधा होगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन आवश्यक है। नई ब्लड डोनेशन वैन के माध्यम से ऐसे शिविरों को अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा सकेगा। इससे आम नागरिकों को रक्तदान के लिए सुविधाजनक माध्यम उपलब्ध होने के साथ ही जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button