✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

बड़ी खबर : भारी बारिश के बीच कल छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल रहेंगे बंद, विष्णु भैया ने दिए निर्देश

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

रायपुर, 25 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

यह अवकाश प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में लागू रहेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को आदेश के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं।

भारी बारिश के चलते लिया गया फैसला

विष्णु भैया ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। इसके अलावा नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि और आवागमन में कठिनाई की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। ऐसे हालात में स्कूली बच्चों को किसी भी तरह के जोखिम से बचाना जरूरी है।

इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है।

अभिभावकों से सतर्क रहने की अपील

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अभिभावकों से अपील की है कि अवकाश के दौरान बच्चों को घर पर ही रखें। मौसम की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहें और आवश्यकता नहीं होने पर अनावश्यक यात्रा से बचें।

  शादी में हुआ विवाद, दोस्तों ने चाकू मारकर युवक की कर दी हत्या,फिर शव को पत्थर से बांध नदी में फेंक दिया, चार आरोपी गिरफ्तार

सभी जिला कलेक्टरों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों एवं सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी विद्यालयों में अवकाश के निर्णय का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button