IAS/IPSTransferदेश - विदेशबड़ी ख़बर🏙️ राज्य व शहर

17 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु 31 जुलाई 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल

17 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु 31 जुलाई 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ द्वारा दिनांक 17 जुलाई 2025 को प्रदेश शासन को 17 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया था। इन मांगों में राजस्व अधिकारियों को प्रशासनिक, तकनीकी एवं सुरक्षा संसाधनों की सुनिश्चित उपलब्धता, न्यायिक प्रक्रिया में संरक्षण, कार्य संतुलन एवं सेवा शर्तों में सुधार जैसे बिंदु शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

संघ द्वारा शासन को पर्याप्त समय एवं अवसर देने के साथ-साथ चरणबद्ध आंदोलन भी किया गया, जिसके अंतर्गत:

28 जुलाई को जिला स्तर पर,
29 जुलाई को संभाग स्तर पर,
तथा 30 जुलाई को राज्य स्तर पर
सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों ने सामूहिक अवकाश लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।

किन्तु अत्यंत खेद का विषय है कि शासन स्तर पर अब तक किसी भी प्रकार की वार्ता अथवा सकारात्मक पहल नहीं की गई है। परिणामस्वरूप, संघ की समस्त जिला कार्यकारिणियों के सामूहिक निर्णय अनुसार, 31 जुलाई 2025 से प्रदेश के समस्त तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे तथा यह हड़ताल प्रत्येक संभाग मुख्यालय में प्रदर्शन के रूप में आयोजित की जाएगी।

यह हड़ताल केवल अधिकारों की पुनःस्थापना और प्रशासनिक गरिमा की रक्षा हेतु है। संघ शासन से पुनः अपेक्षा करता है कि वह जल्द से जल्द संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करे।

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ

  CBI की एंट्री से छत्तीसगढ़ में मचा हड़कंप: 570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले की परतें खुलीं, बड़े अफसर-नेता रडार पर

Live Cricket Info

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button