🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़मौसमसमस्यासुरक्षा

पुलिस लाइन में दिखा जहरीला कॉमन करैतः रेस्क्यू टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, परिवारों में मचा हड़कंप


कोरबा 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा पुलिस लाइन परिसर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में एक बेहद जहरीला कॉमन करैत सांप दिखाई दिया। स्थानीय स्तर पर इसे घोड़ा करैत के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस लाइन में सांप मिलने की सूचना से वहां रहने वाले परिवारों में दहशत का माहौल बन गया।

Advertisement Carousel

सूचना मिलते ही वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। समय पर रेस्क्यू होने से किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में परिवार रहते हैं। ऐसे में रिहायशी परिसर में जहरीले कॉमन करैत के मिलने से बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। रेस्क्यू टीम ने आवश्यक सावधानियां बरतते हुए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर रखा गया, ताकि इंसानों और वन्यजीव दोनों को किसी तरह का नुकसान न हो। सांप के पकड़े जाने के बाद पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों ने राहत की सांस ली।

घटना के बाद पुलिस लाइन में रहने वाले परिवारों ने परिसर की सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट की कमी को लेकर चिंता जताई। परिवारों का कहना है कि अंधेरे के साथ-साथ झाड़ियों, कचरे और अनुपयोगी सामान के आसपास जहरीले सांपों के छिपे होने की आशंका बनी रहती है।

परिवारों के मुताबिक, रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने से बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने संबंधित विभाग से पुलिस लाइन परिसर में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाने, नियमित साफ-सफाई कराने और रिहायशी क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है।

  पीएम आवास योजना में लाखों का सिस्टमेटिक मिसयूज़ कागज़ों में मकान ज़मीन पर शौचालय जिम्मेदारों की जांच कब?

जितेंद्र सारथी ने मौके से ही पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से संपर्क कर पुलिस लाइन में स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था से जुड़ी परिवारों की चिंताओं की जानकारी दी। उन्होंने रिहायशी क्षेत्र में रहने वाले परिवारों, खासकर बच्चों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त रोशनी और बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था की जरूरत बताई। बताया गया कि अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त कराने की बात कही है।

जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की है कि घरों और रिहायशी परिसरों के आसपास नियमित रूप से सफाई रखें। झाड़ियों, कचरे और अनुपयोगी सामान को जमा न होने दें। रात के समय पर्याप्त रोशनी का इस्तेमाल करें और बच्चों को अंधेरे स्थानों पर जाने से रोकें। उन्होंने कहा कि अगर कहीं जहरीला सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें। तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। सांप के काटने पर पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र ले जाना जरूरी है, जहां चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध हो सके।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button