🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़

लव अफेयर के शक में नाबालिग पर कैंची से हमला: चेहरे पर किए कई वार, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पथर्रीपारा में लव अफेयर को लेकर 18 वर्षीय युवक ने एक नाबालिग किशोर पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में किशोर के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सागर यादव को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement Carousel

पुलिस के मुताबिक, सागर यादव का एक नाबालिग लड़की से अफेयर था। बाद में लड़की ने उससे दूरी बनाकर मोहल्ले के ही दूसरे नाबालिग से बातचीत शुरू कर दी। इसी बात को लेकर सोमवार रात सागर और किशोर के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सागर ने कैंची से उसके चेहरे पर कई वार कर दिए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 109 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। नाबालिग रहते हुए उसे एक अन्य मामले में बाल सुधार गृह भेजा गया था।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button