🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
Big newsकानूनछत्तीसगढ़हादसा

CISF कैंप में राइफल की सफाई के दौरान चली दो गोलियां, प्रधान आरक्षक की मौत; FSL जांच शुरू

दंतेवाड़ा/बचेली। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली में CISF कैंप से दर्दनाक घटना सामने आई है। सर्विस राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर हो गए, जिसकी चपेट में आने से CISF के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Carousel

प्रधान आरक्षक दत्तात्राया बचेली CISF कैंप में पदस्थ थे और महाराष्ट्र के अहिल्यानगर के रहने वाले बताए गए हैं। घटना बचेली थाना क्षेत्र की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

AK-47 की सफाई करते समय हुआ फायर

पुलिस के अनुसार, बचेली CISF कैंप के 10-11 ए कैंप स्थित पोटाकेबिन क्रमांक-3 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया अपनी AK-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक राइफल से दो गोलियां चल गईं।

फायरिंग में गोली लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कैंप में मौजूद जवानों में हड़कंप मच गया।

अपोलो अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घायल प्रधान आरक्षक को तत्काल अपोलो अस्पताल, बचेली ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी बचेली पहुंच गए।

  क्राइम मीटिंग - पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने होली व लोकसभा चुनाव के लिये दिये आवश्यक निर्देश

जवान के शव को फिलहाल NMDC बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया है।

पोस्टमार्टम के लिए दंतेवाड़ा भेजा गया शव

कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद प्रधान आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने कैंप पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जानकारी जुटाई।

FSL और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा घटना का राज

पुलिस के मुताबिक, राइफल से दो राउंड फायर किन परिस्थितियों में हुए, इसकी जांच की जा रही है। FSL की घटनास्थल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button