कोरबाछत्तीसगढ़हाथी समस्या

लोनर हाथी के शांत होने से ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

कोरबा 09 सितंबर। कटघोरा वनमंडल के एतमानगर रेंज अंतर्गत बंजारी व मड़ई गांव में लगातार आशियाने को तोडकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर देने वाला लोनर हाथी अब शांत हो गया है। लोनर बीती रात जंगल में ही दुबका रहा। लोनर के शांत होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इससे पहले लोनर हाथी प्रतिदिन शाम को जंगल से निकलता था और वन विभाग की निगरानी टीमों को चकमा देकर गांव की बस्ती में घुस जा रहा था और वहां उत्पात मचाकर किसी ने किसी ग्रामीण के घर को ढहा दे रहा था।

हाथी के उत्पात से ग्रामीण बेहद हलाकान थे और उनमें भय भी उत्पन्न हो गया था। ज्ञात रहे लोनर हाथी लगभग एक सप्ताह से क्षेत्र में उत्पात मचा रहा है। यह हाथी केंदई रेंज के चोटिया सर्किल से पहुंचा है और पहले दिन से ही उत्पात मचाना शुरू कर दिया था। लोनर हाथी बीच-बीच में एनएच पर भी पहुंच गया था जिससे वाहनों की रफ्तार थम गई थी। इस बीच केंदई रेंज के कापानवापारा व कोरबी सर्किल में 32 हाथियों की सक्रियता बनी हुई है जिसकी निगरानी वन विभाग द्वारा लगातार की जा रही है। इस कार्य में मैदानी अमले के द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद भी ली जा रही है। हाथियों के आबादी वाले क्षेत्र में पहुंचते ही हाथी मित्र दल के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे खदेड़ दे रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  आरोपी को पकड़ने कार्रवाई मामलाः जाना था आरोपी को ट्रेन से पकड़ने, पीड़ित के पैसों से कर आए हवाई यात्रा? आईजी ने निरीक्षक सहित 8 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button