अपराधकानूनकोरबाछत्तीसगढ़संगठनसमीक्षा

टीआई तिवारी ने ट्रांसपोटर्स की बैठक ली, नियम की अनदेखी पर होगी कार्रवाई

कोरबा 07 सितंबर। दीपका और गेवरा कोयला खदानों से कोल परिवहन करने वाले वाहनों को लेकर दीपका पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने ट्रांसपोर्ट कंपनियों की बैठक ली। नोटिस जारी कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन कराने के निर्देश दिए गए।

पुलिस द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि दीपका थाना क्षेत्र में कोयला परिवहन करने वाले वाहनों के कारण यातायात बाधित होने संबंधी शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। इसे देखते हुए ट्रांसपोर्ट कंपनियों से अपने वाहन चालकों को आवश्यक हिदायत देने के लिए कहा गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि शराब का सेवन कर वाहन चलाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह तेज और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर धारा 184 एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस ने कहा कि वाहन को सडक पर अनियमित तरीके से खड़ा न किया जाए। ऐसा करने से यातायात प्रभावित होने पर धारा 285बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जाएगी। वाहन चालकों को यातायात के सभी आवश्यक नियमों का पालन करने को कहा। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने नोटिस के माध्यम से स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर होने वाली वैधानिक कार्रवाई की जिम्मेदारी ट्रांसपोर्ट कंपनी और संबंधित वाहन चालक की होगी।

  ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्कूली बच्चों के साथ किया सामूहिक गायन

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button