🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाप्रेरणाराजकाज

निगम के वार्ड क्र. 17 व 18 को मिली 94 लाख रू. के 09 विकास कार्यो की सौगात

( उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया 08 विकास कार्यो का भूमिपूजन, वहीं नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया गया लोकार्पण )

Advertisement Carousel

कोरबा 01 सितम्बर 2026 – नगर पालिक निगम कोरबा के टीपीनगर जोन के वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा एवं वार्ड क्र. 18 कोहड़िया को 94 लाख रूपये के 09 विकास कार्यो की सौगात आज प्राप्त हुई। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में जहॉं एक ओर 08 विकास कार्येा का भूमिपूजन उनके द्वारा किया गया, वहीं वार्ड क्र. 17 में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन के साथ ही निगम कीे मेयर इन काउंसिल के सदस्य, पार्षदगण व अन्य जनप्रतिनिधि विशिष्ट रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अनवरत रूप से जारी विकास कार्यो की अगली कड़ी में निगम द्वारा एनटीपीसी के सीएसआर मद से वार्ड क्र. 18 चारपारा कोहड़िया में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का मरम्मत एवं रेनोवेशन का कार्य किया जाना हैं। इसी प्रकार वार्ड क्र. 18 चारपारा कोहड़िया सामुदायिक भवन मंे 05 लाख 50 हजार रूपये की लागत से अतिरिक्त विद्युतीकरण तथा कल्चर आर्ट का कार्य, वार्ड क्र. 18 चारपारा कोहड़िया के जोगियाडेरा में 06 लाख 60 हजार रूपये की लागत से पचरी निर्माण कार्य, वार्ड क्र. 18 चारपारा कोहड़िया में 08 लाख 20 हजार रूपये की लागत से स्वागत द्वार निर्माण, वार्ड क्र. 18 चारपारा कोहड़िया में स्कूल भवन के समीप 09 लाख 90 हजार रूपये की लागत से ओपन मंच तथा अतिरिक्त कक्ष निर्माण, वार्ड क्र. 18 राजस्व कालोनी पीपरपारा कोहड़िया में 06 लाख रूपये की लागत से शेड निर्माण व अन्य विस्तार कार्य, वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा में राजू प्रधान घर के सामने 05 लाख रूपये की लागत से आर.सी.सी.शेड निर्माण, निगम के सी.एण्ड डी.प्लांट हेतु 33 लाख रूपये की लागत से एप्रोच रोड, शेड निर्माण एवं अन्य विकास कार्य किये जाने हैं, आज इन सभी विकास कार्यो का भूमिपूजन उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के हाथों किया गया। इसी प्रकार वार्ड क्र. 17 ढोढ़ीपारा कबीर आश्रम में 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है, इस नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी आज उद्योग मंत्री श्री देवांगन व महापौर श्रीमती राजपूत के द्वारा किया गया।

सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के साथ कोरबा का भी हो रहा तेजी से विकास- इस अवसर पर उद्योग मत्रंी श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दिशा निर्देशन में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य के साथ कोरबा का भी तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुये कहा कि आप सबके आशीर्वाद से देश एवं प्रदेश में हमारी सरकार बनी तथा मुझे भी आप सबकी सेवा करने का अवसर मिला, जिसके लिये मैं आप सबका हृदय से आभारी हूॅं। उन्होने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था, अब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी हमारे छत्तीसगढ़ को सजाने, संवारने का काम कर रहे हैं, उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद 15 वर्षो तक मुख्यमंत्री रहे डॉ.रमन सिंह ने राज्य को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाया तथा देश के अग्रणी राज्यों की कतार में छत्तीसगढ़ को खड़ा करने का कार्य किया, अब प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में पुनः राज्य का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है तो विगत ढाई वर्ष में कोरबा निगम क्षेत्र में 1100 करोड़ रूपये के विकास कार्य स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें अनेक कार्य पूर्ण किये गये हैं, अनेक प्रगति पर हैं तथा शेष शीघ्र प्रारंभ होने जा रहे हैं।

  ????“वर्दी के पीछे गद्दारी! CRPF जवान ने लीक की देश की सुरक्षा, छत्तीसगढ़ से ISI कनेक्शन” इस जिले में छिपा ISI का एजेंट? CRPF जवान से पाकिस्तान ,तक खुली जासूसी..

जनताजनार्दन का भरोसा टूटने नहीं दिया जाएगा –  इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने  उद्बोधन में कहा कि कोरबा की जनता ने पूरे भरोसे के साथ उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन को कोरबा का विधायक चुना तथा मुझे कोरबा के महापौर का दायित्व सौपा, मैं वचन देती हूॅं कि जनताजनार्दन का यह भरोसा कभी भी टूटने नहीं दिया जाएगा, हम सब कोरबा की जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खडे़ रहेंगे। उन्होने कहा कि जनताजनार्दन की इच्छा का सम्मान करना, उनकी समस्याओं का त्वरित निदान करना तथा सहज रूप से सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, हमारा प्रथम कर्तव्य है तथा हम सब जनप्रतिनिधि सम्पूर्ण इच्छाशक्ति के साथ इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होने कहा कि कुछ वर्षो से कोरबा विकास में पिछड़ गया था, किन्तु अब पुनः तेजी से विकास हो रहा है।

निगम के प्रत्येक वार्ड में हो रहे विकास कार्य – इस अवसर पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर ने अपने उद्बोधन मंे कहा कि  उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के मार्गदर्शन में निगम के सभी वार्ड में व्यापक रूप से विकास कार्य हो रहे हैं, मुझे प्रसन्नता है कि वार्डो के विकास कार्यो में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है, केवल कोरबा क्षेत्र की जनता की इच्छा, मांग व उनकी आवश्यकता के अनुरूप ही सभी वार्डो में समान रूप से विकास कार्य कराये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि देश में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के कारण ही विगत दो वर्षो में निगम क्षेत्र में 1100 करोड़ रूपये के विकास कार्यो को स्वीकृति मिली है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, रामकुमार साहू, एल्डरमेन दीपक यादव, मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल् तिवारी, आरिफ खान, डॉ.पुनीराम साहू, दिलहरण पटेल, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, एनटीपीसी के अधिकारी शशांक जैन, निगम के जोन कमिश्नर सुनील टांडे, सहायक अभियंता देवेन्द्र स्वर्णकार, सोमनाथ डेहरे, कृष्ण द्विवेदी, जेठूराम केंवट, अघन पटेल, गिरीश नामदेव, संजय मानिकपुरी, रामदास महंत, रवि महंत, संतोष दास महंत, अमन महंत, संजय दास महंत आदि के साथ काफी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। 

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button