🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्यासुरक्षा

10 साल से अधूरी पड़ी सेकेंड एंट्री प्लेटफार्म निर्माणः यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आप ने निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की

कोरबा 01 सितम्बर। कोरबा रेलवे स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर प्लेटफॉर्म निर्माण की योजना करीब 10 वर्षों से अधूरी पड़ी है। यात्रियों की सुविधा और मुख्य प्रवेश द्वार पर बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रस्तावित इस व्यवस्था का लाभ अब तक पूरी तरह यात्रियों को नहीं मिल पा रहा है। आम आदमी पार्टी कोरबा ने योजना में हो रही देरी को लेकर रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।

Advertisement Carousel

आप का कहना है कि कोरबा औद्योगिक शहर होने के साथ महत्वपूर्ण रेल केंद्र है और यहां लगातार यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है। इसके बावजूद सेकेंड एंट्री पर प्लेटफॉर्म जैसी बुनियादी सुविधा के निर्माण में एक दशक से अधिक समय लगना रेलवे की कार्यप्रणाली और जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है। बारिश के दौरान कीचड़, जलभराव और खराब पहुंच मार्ग के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है। पार्टी ने रेलवे से सवाल किया है कि योजना कब स्वीकृत हुई, अब तक कितनी राशि स्वीकृत और खर्च की गई तथा निर्माण पूरा क्यों नहीं हुआ। इसके अलावा वर्तमान समय-सीमा और देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों या एजेंसी पर की गई कार्रवाई की जानकारी भी सार्वजनिक करने की मांग की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG Raipur News:–सूदखोरी से चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर दोबारा गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने फिर भेजा जेल

आम आदमी पार्टी ने कहा कि रेलवे केवल नई ट्रेनों और उद्घाटनों तक सीमित न रहे, बल्कि यात्रियों को जरूरी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराए। पार्टी ने सेकेंड एंट्री पर लंबित निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा कर निश्चित समय-सीमा में यात्रियों के लिए सुविधा शुरू करने की मांग की है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button