कोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणाराजकाजसुरक्षा

विष्णु भैया के स्नेह से बहनों की रक्षाबंधन की खुशियां हुईं खास

महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त से श्रीमती सुखसागर चौहान के परिवार में बढ़ी त्योहार की रौनक

कोरबा 24 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। इस बार महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में पहुंचने से प्रदेश की बहनों के लिए यह पर्व और भी खास हो गया है। कोरबा नगर के शारदा विहार निवासी श्रीमती सुखसागर चौहान के लिए भी रक्षाबंधन की खुशियां इस बार दोगुनी हैं। उनके खाते में महतारी वंदन योजना की राशि पहुंच चुकी है, जिससे वे पूरे उत्साह के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटी हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

श्रीमती सुखसागर चौहान कहती हैं कि विष्णु भैया ने बहनों की जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखते हुए रक्षाबंधन से पहले ही उनके खातों में राशि पहुंचाई है। उन्होंने कहा, पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए पति से पैसे मांगने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। महतारी वंदन योजना की राशि समय पर हमारे खाते में आ जाती है और हम अपनी जरूरतें स्वयं पूरी कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाई जब अपनी बहन की जरूरत बिना कहे समझ ले, तो इससे बड़ी खुशी और क्या हो सकती है। विष्णु भैया भी हम छत्तीसगढ़ की बहनों की जरूरतों का ध्यान रखते हैं और समय पर हमारे खातों में राशि पहुंचाते हैं। इससे हमें सम्मान के साथ अपने परिवार के लिए निर्णय लेने और अपनी जरूरतें पूरी करने का आत्मविश्वास मिला है।

  संस्कृति महोत्सव में खुशी बनी संभागीय विजेता

राखी से पहले राशि मिलने पर श्रीमती चौहान ने कहा कि इस बार त्योहार की तैयारियों में किसी तरह की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने बताया कि योजना से मिली राशि से बच्चों के लिए नए कपड़े, मिठाई और राखी की खरीदारी करेंगी तथा पूरे परिवार के साथ उत्साह और उमंग से रक्षाबंधन मनाएंगी। उन्होंने कहा, ”विष्णु भैया केवल हम बहनों के बारे में नहीं सोचते, बल्कि हमारे परिवार और बच्चों की खुशियों का भी ध्यान रखते हैं। त्योहार से पहले राशि मिलने से इस बार रक्षाबंधन और भी खास हो गया है।“

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button