आयोजनकोरबाछत्तीसगढ़प्रेरणा

संस्कृति महोत्सव में खुशी बनी संभागीय विजेता

कोरबा, 3 अक्टूबर। सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा अकलतरा में आयोजित कोरबा विभाग प्रश्न मंच एवं संस्कृति महोत्सव-2026 में कोरबा की खुशी पड़वार ने शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुति देते हुए संभागीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उनकी भाव-भंगिमाओं, नृत्य शैली और मंचीय आत्मविश्वास ने निर्णायकों को प्रभावित किया। खुशी की इस उपलब्धि से परिवार सहित कोरबा का मान बढ़ा है। पत्रकार नीलमा की बेटी खुशी को शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button