🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्या

फिर उठा मजदूरों के हक का मुद्दाः भत्तों को लेकर एचएमएस ने एसईसीएल प्रबंधन पर बढ़ाया दबाव

कोरबा 23 अगस्त। कोयला उद्योग में मजदूरों के हित और उनके लंबित मामलों को लेकर एक बार फिर श्रमिक राजनीति तेज होती नजर आ रही है। कोयला मजदूर पंचायत एवं एचएमएस से जुड़े पदाधिकारियों की ओर से एसईसीएल प्रबंधन के समक्ष मजदूरों की मांगों और भत्तों से जुड़े मुद्दों को उठाया गया है। संगठन ने इन मामलों में प्रबंधन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement Carousel

पत्र में संगठन की ओर से श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया गया है। प्रतिनिधित्व के जरिए मजदूरों से संबंधित मांगों पर निर्णय और कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मामला केवल मजदूरों के भत्तों तक सीमित नहीं है, बल्कि कोयला उद्योग में सक्रिय श्रमिक संगठनों के प्रभाव और उनकी भूमिका से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे में मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर यूनियन का सक्रिय होना कोयले की राजनीति में नए दबाव और समीकरणों की ओर इशारा कर रहा है। दस्तावेज में भ्डै से संबद्ध कोयला मजदूर पंचायत की ओर से एसईसीएल प्रबंधन को प्रतिनिधित्व दिए जाने का उल्लेख है। अब देखना होगा कि मजदूरों से जुड़े इन मुद्दों पर एसईसीएल प्रबंधन क्या निर्णय लेता है और श्रमिक संगठनों की मांगों को लेकर आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button