कनकी के कनकेश्वर धाम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, किया जलाभिषेक

कोरबा 11 अगस्त। श्रावण मास के द्वितीय सावन सोमवार पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ऐतिहासिक ग्राम कनकी स्थित प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत पहुंचे। उन्होंने कनकेश्वर धाम में देवाधिदेव भगवान महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर जलाभिषेक किया।

Advertisement Carousel

सावन सोमवार के पावन अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। डॉ. चरणदास महंत ने भगवान भोलेनाथ के समक्ष प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कनकेश्वर धाम के युवा संगठन समिति के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा विकास से जुड़े विषयों से उन्हें अवगत कराया। डॉ. महंत ने उपस्थित लोगों से क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए आपसी समन्वय के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखने को मिला।

  मुख्यमंत्री साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री हरीश परसाई, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, नर्मदा शंकर राजवाड़े, रामचंद्र राजवाड़े, प्रकाश महंत, शांति स्वरूप महंत, विजय राजवाड़े, बसंत यादव, गोरे लाल मांझी, रोमी राजवाड़े, कोमल प्रसाद, संतोष पटेल, फागू राम पटेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, कनकेश्वर धाम युवा संगठन समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Live Cricket Info