🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकोरबाछत्तीसगढ़राजकाजसंगठनसमस्या

अवैध रेत पर कार्रवाई करने पहुंची माइनिंग टीम को ग्रामीणों ने घेरा, जमकर हुआ हंगामा, वीडियों वायरल

कोरबा 03 अगस्त। जिले के छुराकछार में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची माइनिंग विभाग की टीम को सोमवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने माइनिंग इंस्पेक्टर को घेर लिया, जिसके बाद मौके पर काफी देर तक हंगामा और तीखी बहस होती रही। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

जानकारी के अनुसार, अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत पर माइनिंग विभाग की टीम छुराकछार पहुंची थी। टीम ने कार्रवाई शुरू की तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और विरोध करने लगे। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने माइनिंग इंस्पेक्टर को चारों ओर से घेर लिया। मौके पर ग्रामीणों और अधिकारियों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक होती रही। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद माइनिंग विभाग की टीम मौके से रवाना हो गई। फिलहाल कार्रवाई के दौरान विरोध और हंगामे के कारणों को लेकर संबंधित अधिकारियों की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button