Big newsIAS/IPSराजकाजलापरवाहीसंगठनसमस्याहड़ताल

छात्रावास एवं आश्रम में अधीक्षकों के प्रभार में अनियमितता को लेकर आप ने खोला मोर्चा

जनकपुर। जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित छात्रावासों एवं आश्रमो में नियम बिरुद्ध व पक्षपात पूर्ण ढंग से अधीक्षकों को प्रभार दिए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। आप पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य सुखमंती सिंह ने एमसीबी जिला कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े से मिलकर जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा की गई अनियमितता की जाँच व कार्यवाही करने ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान आप पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामशंकर मिश्रा मौजूद रहे। ज्ञापन में बताया गया कि जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा 15 जुलाई 2026 को जारी की गई आदेश में जिले में संचालित विभिन्न छात्रावास एवं आश्रम के संचालन के लिए अधीक्षकों के अतिरिक्त प्रभार आदेश पूरी तरह से नियम विरुद्ध व पक्षपातपूर्ण है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सचिवालय के निर्देशों को ताक पर रखकर दूर के शिक्षकों को प्रभार दिया गया है जबकि स्थानीय और नियमित अधीक्षकों को जान बूझकर नजरअंदाज किया गया। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से मांग की है की मामले की उच्चस्तरीय जांचकराई जाए, सभी प्रभार आदेशों की समीक्षा की जाए, जाँच के बाद दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए, स्थानीय एवं नियमित अधीक्षकों को प्राथमिकता दी जाए। सुखमंती सिंह ने आगे कहा कि आदिवासी बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी, साथ ही छात्रावास और आश्रम में अधीक्षकों के प्रभार में नियमों के बिरुद्ध पक्षपातपूर्ण ढंग से की गई अनियमितता में जवाबदेही तय होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए आगे बताया कि मामले की जाँच कार्यवाही नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने पर मजबूर होगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। अब देखना यह है कि कलेक्टर इस जबरजस्त धमाकेदार मामले पर क्या कार्यवाही करती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now
  मां के सम्मान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भावुक संदेश, बोले- मां का अपमान करने वाला कुपुत्र कहलाएगा, इंदौर के कार्यक्रम को लेकर विवाद के बीच सोशल मीडिया पर साझा की कविता, बिना नाम लिए दी नसीहत

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button