🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
अपराधकोरबाछत्तीसगढ़

मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ा दी स्कॉर्पियो, चालक पर केस दर्ज; वाहन मालिक की भूमिका पर उठे सवाल

Ro No. 13952/ 34

कोरबा। शहर के टीपी नगर स्थित एक मॉल में देर रात कथित तौर पर हुई लापरवाही और हंगामे की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि 6 जुलाई की रात करीब 1 बजे बिलासपुर निवासी एक कथित ठेकेदार, जिसकी पहचान रमन के रूप में बताई जा रही है, ने नशे की हालत में अपने चालक को स्कॉर्पियो (CG 10 CD 0513) मॉल के मुख्य प्रवेश द्वार की सीढ़ियों पर चढ़ाने का निर्देश दिया।

Advertisement Carousel

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब मॉल के सुरक्षा कर्मियों ने वाहन को रोकने की कोशिश की तो कथित तौर पर वाहन मालिक ने गाड़ी को मॉल के भीतर ले जाने की बात कहते हुए विवाद किया। घटना के समय सीढ़ियों पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

चालक पर कार्रवाई, मालिक की भूमिका पर सवाल

घटना की शिकायत मिलने के बाद सीएसईबी चौकी पुलिस ने सुरक्षा सुपरवाइजर की शिकायत के आधार पर स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। चालक का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

  सावन सोमवार पर कनकीधाम जाने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा में तैनात रहेगी पुलिस, उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई

हालांकि, इस कार्रवाई के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि यदि चालक ने कथित रूप से वाहन मालिक के निर्देश पर ऐसा किया था, तो वाहन मालिक या कथित आदेश देने वाले व्यक्ति के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई की गई है। इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

हाल की घटनाओं से बढ़ी चिंता

शहर में हाल के दिनों में वाहन से जुड़े गंभीर आपराधिक मामलों के बाद इस घटना ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नागरिकों का कहना है कि देर रात नशे की हालत में वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थानों पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक कथित वाहन मालिक की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button