✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

जंगल में मशरूम तोड़ने गये युवक की मौत, बिच्छू के डंक की आशंका

कोरबा 08 जुलाई। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के ग्राम खेतार में जंगल में मशरूम (पुटू) तोड़ने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर, करतला निवासी नंदलाल मंझवार के रूप में हुई है। परिजनों का दावा है कि जंगल में मशरूम तोड़ते समय उसे बिच्छू ने डंक मार दिया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

ग्रामीणों ने युवक को अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया, लेकिन देर शाम उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में कई दिनों से बिजली नहीं होने के कारण मोबाइल फोन बंद थे और 112 या एम्बुलेंस से संपर्क नहीं हो सका। सूचना मिलने पर बालको पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button