🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

एनएच-130 मदनपुर टोल प्लॉजा को अन्यत्र विस्थापित करने की मांगः नगर पालिका अध्यक्ष ने परियोजना निदेशक को लिखा पत्र, जब तक शिफ्ट नहीं किया जाता तब तक जनता से टोल टैक्स न लिया जाए

कोरबा-कटघोरा 08 जुलाई। बिलासपुर से कटघोरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 में स्थापित 2 टोल प्लॉजा के बीच निर्धारित मानक दूरी को लेकर उठे विरोध के स्वर को जनप्रतिनिधियों का भी साथ समर्थन मिलने लगा है। नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक, बिलासपुर को पत्र प्रेषित कर ग्राम मदनपुर स्थित टोल प्लाजा को निर्धारित मानकों के अनुरूप अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की है।

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

उन्होंने प्रेषित पत्र के माध्यम से परियोजना निदेशक को अवगत कराया है कि वर्तमान में टोल प्लाजा की स्थिति के कारण कटघोरा, छुरी, एनटीपीसी तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को प्रतिदिन अनावश्यक टोल शुल्क चुकाना पड़ रहा है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

अपने पत्र के माध्यम से अध्यक्ष जायसवाल ने उल्लेख किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार दो टोल प्लाजाओं के बीच न्यूनतम 60 किलोमीटर की दूरी निर्धारित है, जबकि मदनपुर एवं बरद्वार टोल प्लाजा के बीच की दूरी लगभग 29 किलोमीटर ही है। उन्होंने इसे निर्धारित मानकों के विपरीत बताते हुए तत्काल समीक्षा की मांग की है।

  युवा कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: दावेदारों की सूची जारी होते ही छग सहित कोरबा में बढ़ी सरगर्मी, जानें कौन कहाँ से रेस में आगे

राज जायसवाल ने कहा कि टोल प्लाजा के कारण स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों एवं प्रतिदिन आवागमन करने वाले लोगों को आर्थिक एवं व्यावहारिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जनहित को सर्वोपरि बताते हुए उन्होंने एनएचएआई से मदनपुर टोल प्लाजा को शीघ्र अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है।

उन्होंने यह भी मांग की है कि जब तक टोल प्लाजा को स्थानांतरित नहीं किया जाता, तब तक कोरबा जिले के स्थानीय नागरिकों द्वारा कटघोरा से रंजकम्मा, पाली एवं चेतमा की ओर आने-जाने वाले वाहनों से टोल शुल्क नहीं लिया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को तत्काल राहत मिल सके।

इस संबंध में भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर कोरबा एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा को भी आवश्यक कार्यवाही एवं जानकारी हेतु प्रेषित की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि एनएचएआई जनहित को ध्यान में रखते हुए इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करेगा।

Live Cricket Info

प्रखर भूमि

प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।

Related Articles

Back to top button