3 लाख पौधे लगाने का है लक्ष्यः रेंजर दुबे

कोरबा 07 जुलाई। जिले के कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई रेंज में वृक्षारोपण अभियान ने गति पकड़ ली है। मानसूनी बारिश होने के साथ यहां पर वन विभाग द्वारा पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। रेंजर अश्वनी दुबे ने बताया कि इस वर्ष वन परिक्षेत्र केंदई को 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसे 300 एकड़ क्षेत्र में रोपित किया जाएगा।

रेंज को मिले लक्ष्य को पूरा करने के लिए डीएफओ कुमार निशांत के मार्गदर्शन एवं उनके नेतृत्व में विभाग के मैदानी अमले ने कमर कसने के साथ ही अभियान में जुट गए हैं। वृक्षारोपण के साथ आवला, नीम, हल्दू, शीशम, जामुन, सागौन सहित अन्य मिश्रित प्रजाति के पौधे रोपे जा रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Live Cricket Info

प्रखर भूमि's avatar
About प्रखर भूमि 737 Articles
प्रखरभूमि एक RNI में पंजीकृत साप्ताहिक समाचार पत्र है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2013 में हुई। अब इसका डिजिटल संस्करण भी इस वेबसाइट के माध्यम से पाठकों तक उपलब्ध है, जहां छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया की महत्वपूर्ण और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित की जाती हैं।