✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़

बारिश के बीच महापौर ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण, राहत कार्य करने दिए निर्देश

कोरबा 06 जुलाई। कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच जब कई इलाके जलभराव से जूझ रहे थे, तब महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत खुद हाथ में छाता लेकर मैदान में उतर गईं। बालको और दर्री क्षेत्र के जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई और तत्काल राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए। महापौर का यह सक्रिय अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लगातार हो रही बारिश के कारण बालको एवं दर्री क्षेत्र के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालात का जायजा लेने के लिए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत पार्षदों और नगर निगम के अधिकारियों के साथ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव वाले स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जल निकासी की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां भी पानी जमा है, वहां तत्काल संसाधन लगाकर राहत कार्य तेज किया जाए ताकि आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

महापौर ने कहा कि बारिश के दौरान नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से लगातार फील्ड में मौजूद रहकर हर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा। नगर निगम की टीमें भी लगातार प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय हैं और जल निकासी, सफाई तथा राहत कार्य युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। महापौर के इस फील्ड विजिट और सक्रिय कार्यशैली की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की। बारिश के बीच हाथ में छाता लेकर स्वयं मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेने और अधिकारियों को जिम्मेदारी का एहसास कराने की उनकी पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button