✖
🔔

प्रखरभूमि न्यूज़

प्रखरभूमि में बेहतरीन खबरों को तुरंत पाने के लिए अभी सब्सक्राइब करें।

📊 12,000+ पाठक पहले ही जुड़ चुके हैं
कोरबाछत्तीसगढ़दिवस विशेष

चिकित्सकों की सेवा समाज के लिए अमूल्यः डॉ. श्वेता

आयुष क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों का हुआ सम्मान

Advertisement Carousel

Ro No. 13952/35

कोरबा 04 जुलाई। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट द्वारा डॉक्टर्स डे पर जिला आयुर्वेद कार्यालय, निहारिका में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. श्वेता एक्का के आतिथ्य में 60 आयुष चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष लायन डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने सभी चिकित्सकों को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी डॉक्टर का सबसे बड़ा सम्मान उसके मरीजों के स्वस्थ होने के बाद उनके चेहरे पर लौटने वाली मुस्कान, संतुष्टि और परिजनों की दुआएं होती हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सेवा समाज के लिए अमूल्य है। मुख्य अतिथि डॉ. श्वेता एक्का ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर इस धरती पर ईश्वर के प्रतिरूप हैं। चिकित्सकों द्वारा समाज की सेवा वास्तव में सराहनीय है और उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी श्वेता अक्का, चिकित्सा अधिकारी डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. शिरीन सिंह, डॉ. तृप्ति तिवारी, डॉ. रश्मि रेखा पंडा, डॉ. सरोज पंडा, डॉ. कैलाश पांडे, डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. अश्विनी आर्य, डॉ. बंशीधर नायक, डॉ. राजेश गभेल, डॉ. पवन मिश्रा, डॉ. शरदचंद, डॉ. अनूप, डॉ. बसंत सिंह, डॉ. सुधीर कौशल, डॉ. सीमा पाटले, डॉ. नेहा धृतलहरे, डॉ. पुष्पलता भगत, डॉ. चंद्रकला पाल, डॉ. विजय कंवर, डॉ. प्रवीण, डॉ. राहुल जायसवाल, डॉ. गौरीशंकर साहू, डॉ. रवि राय, डॉ. जितेश्वरी, डॉ. आशी सहित कुल 60 आयुष चिकित्सकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा, सचिव प्रत्युष हनी सक्सेना, कोषाध्यक्ष लायन सुधीर सक्सेना तथा डॉ. सुरेंद्र मिश्रा, डॉ. संजय वैष्णव, डॉ. प्रदीप कश्यप एवं डॉ. राजीव श्रीवास विशेष रूप से उपस्थित रहे

Live Cricket Info

Related Articles

Back to top button